Class 6 Hindi Chapter 11 – चेतक की वीरता | Revision Worksheet

Class 6 Hindi Chapter 11 चेतक की वीरता Revision Worksheet with important questions, practice questions and revision exercises. Class 6 Hindi की परीक्षा की तैयारी के लिए आसान और उपयोगी worksheet।

चेतक की वीरता – Worksheet

चेतक की वीरता

कक्षा 6 • हिंदी • मल्हार • अध्याय 11 • कार्यपत्रिका

नाम: __________________________कक्षा: __________
अनुक्रमांक: __________दिनांक: __________

1. पाठ से – मेरी समझ से

(क) नीचे दिए गए प्रश्नों का सटीक उत्तर कौन-सा है? उसके सामने तारा () बनाइए—

(1) चेतक शत्रुओं की सेना पर किस प्रकार टूट पड़ता था?

○ चेतक बादल की तरह शत्रु की सेना पर वज्रपात बनकर टूट पड़ता था।
○ चेतक शत्रु की सेना को चारों ओर से घेरकर उस पर टूट पड़ता था।
○ चेतक हाथियों के दल के समान बादल के रूप में शत्रु की सेना पर टूट पड़ता था।
○ चेतक नदी के उफान के समान शत्रु की सेना पर टूट पड़ता था।

(2) ‘लेकर सवार उड़ जाता था।’ इस पंक्ति में ‘सवार’ शब्द किसके लिए आया है?

○ चेतक
○ महाराणा प्रताप
○ कवि
○ शत्रु
(ख) अब अपने मित्रों के साथ तर्कपूर्ण चर्चा कीजिए कि आपने ये ही उत्तर क्यों चुने?

2. पंक्तियों पर चर्चा

पाठ में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। इन्हें पढ़कर समझिए और इन पर विचार कीजिए। आपको इनका क्या अर्थ समझ में आया? कक्षा में अपने विचार साझा कीजिए और अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

(क) “निर्भीक गया वह ढालों में, सरपट दौड़ा करवालों में।”

अपने शब्दों में अर्थ लिखिए:

(ख) “भाला गिर गया, गिरा निषंग, हय-टापों से खन गया अंग।”

अपने शब्दों में अर्थ लिखिए:

3. मिलकर करें मिलान

कविता में से चुनकर कुछ पंक्तियाँ नीचे दी गई हैं। अपने समूह में इन पर चर्चा कीजिए और इन्हें इनके सही भावार्थ से मिलाइए।

पंक्तियाँभावार्थ
1. राणा प्रताप के घोड़े से पड़ गया हवा का पाला था। A. शत्रु की सेना पर भयानक वज्र-मय बादल बनकर टूट पड़ता और शत्रुओं का नाश करता।
2. वह दौड़ रहा अरि-मस्तक पर, या आसमान पर घोड़ा था। B. हवा से भी तेज दौड़ने वाला चेतक ऐसे दौड़ लगा रहा था मानो हवा और चेतक में प्रतियोगिता हो रही हो।
3. जो तनिक हवा से बाग हिली लेकर सवार उड़ जाता था। C. शत्रुओं के सिर के ऊपर से होता हुआ एक छोर से दूसरे छोर पर ऐसे दौड़ता जैसे आसमान में दौड़ रहा हो।
4. राणा की पुतली फिरी नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था। D. चेतक की फुर्ती ऐसी कि लगाम के थोड़ा-सा हिलते ही सरपट हवा में उड़ने लगता था।
5. विकराल बज्र-मय बादल-सा अरि की सेना पर घहर गया। E. वह राणा की पूरी निगाह मुड़ने से पहले ही उस ओर मुड़ जाता अर्थात वह उनका भाव समझ जाता था।

सही मिलान लिखिए:

4. शीर्षक

यह कविता ‘हल्दीघाटी’ शीर्षक काव्य कृति का एक अंश है। यहाँ इसका शीर्षक ‘चेतक की वीरता’ दिया गया है। आप इसे क्या शीर्षक देना चाहेंगे और क्यों?

5. कविता की रचना

“चेतक बन गया निराला था।”

“पड़ गया हवा का पाला था।”

“राणा प्रताप का कोड़ा था।”

“या आसमान पर घोड़ा था।”

रेखांकित शब्दों पर ध्यान दीजिए। ये शब्द बोलने-लिखने में थोड़े मिलते-जुलते हैं। इस तरह की तुकांत शैली प्रायः कविता में आती है। कभी-कभी कविता अतुकांत भी होती है। इस कविता में आए तुकांत शब्दों की सूची बनाइए।

6. शब्द के भीतर शब्द

“या आसमान का घोड़ा था।”

‘आसमान’ शब्द के भीतर कौन-कौन से शब्द छिपे हैं— आस, समान, मान, सम, आन, नस आदि।

अब इसी प्रकार कविता में से कोई पाँच शब्द चुनकर उनके भीतर के शब्द खोजिए।

कविता का शब्दउसके भीतर छिपे शब्द
____________________________________________
____________________________________________
____________________________________________
____________________________________________
____________________________________________

7. पाठ से आगे – आपकी बात

“जो तनिक हवा से बाग हिली
लेकर सवार उड़ जाता था।”

(क)

‘हवा से लगाम हिली और घोड़ा भाग चला’ कविता को प्रभावशाली बनाने में इस तरह के प्रयोग काम आते हैं। कविता में आए ऐसे प्रयोग खोजकर परस्पर बातचीत करें।

(ख)

कहीं भी, किसी भी तरह का युद्ध नहीं होना चाहिए। इस पर आपस में बात कीजिए।

8. समानार्थी शब्द

कुछ शब्द समान अर्थ वाले होते हैं, जैसे— हय, अश्व और घोड़ा। इन्हें समानार्थी शब्द कहते हैं।

यहाँ पर दिए गए शब्दों से उस शब्द पर घेरा बनाइए जो समानार्थी न हों—

क्रमशब्दआपका उत्तर
1हवा • अनल • पवन • बयार________________
2रण • तुरंग • युद्ध • समर________________
3आसमान • आकाश • गगन • नभचर________________
4नद • नाद • सरिता • तटिनी________________
5करवाल • तलवार • असि • ढाल________________

9. आज की पहेली – बूझो तो जानें

1. तीन अक्षर का मेरा नाम, उल्टा सीधा एक समान।
दिन में जगता, रात में सोता, यही मेरी पहचान।।
2. एक पक्षी ऐसा अलबेला, बिना पंख उड़ रहा अकेला।
बाँध गले में लंबी डोर, पकड़ रहा अंबर का छोर।
3. रात में हूँ दिन में नहीं, दीये के नीचे हूँ ऊपर नहीं।
बोलो, बोलो— मैं हूँ कौन?
4. मुझमें समाया फल, फूल और मिठाई
सबके मुँह में आया पानी मेरे भाई।
5. सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं
शहर है पर घर नहीं, समंदर है पर पानी नहीं।

10. खोजबीन के लिए

1. महाराणा प्रताप कौन थे? उनके बारे में इंटरनेट या पुस्तकालय से जानकारी प्राप्त करके लिखिए।
2. इस कविता में चेतक एक ‘घोड़ा’ है। पशु-पक्षियों पर आधारित पाँच रचनाओं को खोजिए और अपनी कक्षा की दीवार-पत्रिका पर लगाइए।

11. शब्दार्थ अभ्यास

शब्दआसान अर्थ लिखिए
रण____________________________
अरि____________________________
मस्तक____________________________
बाग____________________________
कौशल____________________________
करवाल____________________________
निर्भीक____________________________
हय____________________________
विकराल____________________________
निषंग____________________________
वैरी____________________________

12. त्वरित अभ्यास

1. ‘चेतक की वीरता’ के कवि कौन हैं?
2. चेतक किसका घोड़ा था?
3. कविता में किस रस की प्रधानता है?
4. चेतक की गति की तुलना किससे की गई है?
5. चेतक महाराणा प्रताप के संकेत को कैसे समझता था?
6. चेतक किन हथियारों के बीच निर्भीक होकर दौड़ता था?
7. शत्रु चेतक को देखकर क्यों दंग रह जाते थे?
8. कविता से आपको क्या सीख मिलती है?

✅ उत्तरमाला

उत्तर देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

मेरी समझ से

1. चेतक बादल की तरह शत्रु की सेना पर वज्रपात बनकर टूट पड़ता था।

2. ‘सवार’ शब्द महाराणा प्रताप के लिए आया है।

मिलकर करें मिलान

1–2, 2–3, 3–4, 4–5, 5–1

शीर्षक

“वीर चेतक” उपयुक्त वैकल्पिक शीर्षक हो सकता है, क्योंकि कविता में चेतक की वीरता और बहादुरी का वर्णन है।

तुकांत शब्द

निराला–पाला, कोड़ा–घोड़ा, चालों–भालों, ढालों–करवालों, गया–ठहर गया–घहर गया, निषंग–अंग–दंग–रंग।

समानार्थी नहीं

1. अनल
2. तुरंग
3. नभचर
4. नाद
5. ढाल

पहेलियाँ

1. नयन
2. पतंग
3. अँधेरा
4. रस
5. नक्शा / मानचित्र

शब्दार्थ

शब्दअर्थ
रणयुद्ध
अरिशत्रु
मस्तकसिर
बागलगाम
कौशलकुशलता / हुनर
करवालतलवार
निर्भीकबिना डर के
हयघोड़ा
विकरालबहुत भयंकर
निषंगतरकश
वैरीशत्रु

त्वरित अभ्यास

1. श्यामनारायण पाण्डेय।

2. महाराणा प्रताप का।

3. वीर रस।

4. हवा और नदी की लहर से।

5. लगाम के हल्के संकेत से।

6. भालों, ढालों और तलवारों के बीच।

7. उसकी तेज गति, फुर्ती और वीरता देखकर।

8. साहस, निष्ठा और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सीख मिलती है।

Class 6 Hindi Chapter 11 चेतक की वीरता worksheet, चेतक की वीरता revision worksheet, चेतक की वीरता questions, चेतक की वीरता question answer, चेतक की वीरता प्रश्न उत्तर, चेतक की वीरता practice worksheet, Class 6 Hindi Chapter 11 worksheet, Class 6 Hindi Chapter 11 revision worksheet, Class 6 Hindi practice worksheet, Class 6 Hindi Chapter 11 questions, NCERT Class 6 Hindi Malhar worksheet, Class 6 Hindi Chapter 11 practice questions, चेतक की वीरता worksheet with answers